Site icon Khabribox

दुखद: पूणे में दुर्घटना का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर, तीन लोगों के मौत की आशंका, सामने आई यह वजह

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। ‌एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। महाराष्ट्र में एक एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

हेलीकॉप्टर में तीन लोग थे सवार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के पूणे में बावधन बुद्रुक गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। जब हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन पिल्लई और कैप्टन परमजीत थे। साथ ही एक इंजीनियर भी थे। इस हेलीकॉप्टर ने सुबह 7 बजे उड़ान भरी थी। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजीसीए के मुताबिक हेरिटेज एविएशन का वीटी-ईवीवी पंजीकरण वाला अगस्ता 109 हेलीकॉप्टर पुणे के ऑक्सफोर्ड हेलीपैड से लगभग 20 एनएम की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। डीजीसीए ने बताया कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट और एक एएमई सवार थे, जबकि कोई यात्री नहीं था। हेलीकॉप्टर पर चालक दल के सभी तीन सदस्य की मौत की सूचना है।

हादसे की सटीक जानकारी नहीं

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना की सूचना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। वहीं कहा जा रहा है कि हादसा कोहरे या तकनीकी खामी की वजह से हुआ होने की आशंका है।

Exit mobile version