Site icon Khabribox

दुखद: लंदन में भारतीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत, पीएचडी के लिए गई थी लंदन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लंदन में एक सड़क हादसे में भारतीय छात्रा की मौत हो गई।

ट्रक ने मारी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पीएचडी कर रही 33 वर्षीय चेइस्ता जब साइकिल से अपने घर जा रही थी तभी एक लॉरी (ट्रक) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चेइस्ता की मौत हो गई। पिछले एक साल पहले ही चेइस्ता की शादी हुई थी। उनके पति प्रशांत, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

निधन पर जताया शोक

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली में चेइस्ता का जन्म हुआ। वह पीएचडी करने के लिए सितंबर में लंदन गई। अपनी पढ़ाई से पहले, उन्होंने नीति आयोग और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन में काम किया था। नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने उनकी निधन की जानकारी दी।

Exit mobile version