Site icon Khabribox

दुखद: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन, बारामती में लैंडिंग के समय विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसा हुआ है। इस हादसे में महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत चारो लोगों का निधन हो गया है।

जनसभा को करने जा रहे थे संबोधित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा उनके गृह जिले बारामती में हुआ। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया। आसमान में धुंए के गुब्बारे देखे गए। इस विमान सुबह 8 से 9 बजे के बीच मुंबई से उड़ान भरा था। यह एक चार्टर प्लेन था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजीत पवार एक कार्यक्रम के लिए बारामती जा रहे थे‌। बताया जा रहा है कि अजीत पवार आज बारामती में जिला परिषद चुनावों के संबंध में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे।

प्लेन में सवार सभी लोगों का निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक DGCA के मुताबिक महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार दो अन्य लोगों और 2 क्रू मेंबर्स के साथ विमान में सवार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस विमान हादसे में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है। प्लेन में कुल पाँच लोग थे, जिनमें अजीत, एक PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर), एक असिस्टेंट और दो क्रू मेंबर शामिल थे।

Exit mobile version