देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है।
शोक की लहर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीटीआई के अनुसार, सिंगर-एक्टर काे कार्डियक अरेस्ट आने बाद दिल्ली के द्वारका स्थित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते सिंगर और एक्टर प्रशांत की जान गई है। हालांकि अभी तक इसका कंफर्मेशन नहीं मिल पाया है। उन्होंने 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
इस सीरीज में भी किया काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें जयदीप अहलावत की वेब सीरीज पाताल लोक के सीजन 2 में विलेन बने देखा गया था। ऐसी भी खबरें हैं कि एक्टर सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में काम कर रहे थे। प्रशांत नेपाल के रहने वाले थे लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए कई पॉपुलर गाने गाए। प्रशांत नेपाल के रहने वाले थे लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए कई पॉपुलर गाने गाए।