भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर भवाली के डाकारोली के पास एक हादसे में अल्मोड़ा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई।
खाई में गिरी बाइक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर बाइक गिरी देखी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बाइक सवार को खाई से रेस्क्यू कर सीएचसी भवाली भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का की शिनाख्त 46 वर्षीय उमेश सिंह कुंवर पुत्र पुष्कर सिंह कुंवर निवासी खेतलसनड़ा खटीमा के रूप में हुई। जिस पर बताया जा रहा है कि वह देर रात अल्मोड़ा जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरे। इस संबंध में एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि उमेश सिंह अल्मोड़ा पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे, छुट्टी में अपने घर खटीमा गए थे।