आए दिन कोई न कोई ये से सफर करता रहता है। रेल से सफर करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हम रेल की टिकट बुकिंग कर लेते हैं। हम टिकट बुकिंग की जानकारी सब रखते हैं, लेकिन इससे जुड़ी इन्श्योरेन्स कवरेज की अहमियत को नहीं जान पाते।
टिकट बुकिंग के दौरान मिलती है यह सुविधा
आज हम आपको इसकी ही जानकारी देंगे। भारतीय रेलवे यात्रियों को रिजर्व ट्रेन टिकट के साथ ही साथ और भी कईं सारी सुविधाएं देता है। शायद ही आपको मालूम हो कि एक यात्री को रिजर्व टिकट पर इंश्योरेंस कवर और वेटिंग रूम के साथ कई सुविधाएं मिलती है। हालांकि ज्यादातर यात्रियों को इनके बारे में जानकारी नहीं होती। कुछ दिनों पहले ओडिशा में भयानक रेल हादसा हुआ। जिसमें बहुत से लोगों की जान चली गई। इस दर्द को बंया नहीं किया जा सकता। वहीं कई लोग घायल हो गये। ऐसे में लोगों फिर रेल टिकट बुकिंग के दौरान रेलवे द्वारा किए जाने वाले बीमे की याद आई।
इतने रूपए में होता है बीमा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे यात्रा के दौरान बीमा सुविधा के तहत अगर रेल दुर्घटना में किसी यात्री की मृत्यु हो जाती है या वो स्थायी रूप से विकलांग होता है तो 10 लाख रुपये तक की बीमा राशि दी जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन का ऑनलाइन टिकट बुक कराने के दौरान आईआरटीसी की ओर से यात्रियों को बीमा विकल्प भी दिया जाता है। इसके तहत 10 लाख रुपये तक का कवर दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन ज्यादातर लोग महज 35 पैसे बचाने के लिए बीमा के विकल्प का चुनाव नहीं करते है। वहीं इसकी अहमियत का पता इस तरह के हादसों के बाद चलता है। इसके लिए टिकट लेते वक्त ही अप्लाई करना होता है। जब ऑनलाइन आईआरटीसी से रेलवे टिकट खरीदा जाता है, तो उसमें ट्रैवल इंश्योरेंस का ऑप्शन आता है। अगर आप इसे सेलेक्ट करते है, तो इसके लिए आपको सिर्फ 35 पैसे देने होते हैं, इसके बदले आईआरटीसी आपको 10 लाख रुपये तक का कवर देती है।