Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पुलिस लाइन में भारत सरकार द्वारा संशोधित तीन नये कानूनों की प्रशिक्षण कार्यशाला का हो रहा आयोजन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। जनपद के राजपत्रित अधिकारी /निरीक्षक/उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/हेड माहरिर्र/ मालखाना मोहरिर्र सीख रहे हैं, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की बारीकियां

भारत सरकार द्वारा-

1- भारतीय दण्ड संहिता 1860 को संशोधित कर भारतीय न्याय संहिता 2023
2- दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
3- भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 कर दिया गया है, जिसमें कुछ नये कानूनों को जोड़ा गया है तथा कुछ कानूनों में संशोधन किया गया है।
          
प्रशिक्षण का आयोजन

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून के आदेशानुसार, भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों को 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारत में क्रियान्वित किये जाने से पूर्व समस्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।
     
दी जा रहीं विस्तृत जानकारी

उक्त क्रम में देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा‌ के निर्देशन/पर्यवेक्षण में प्रशिक्षक ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अल्मोड़ा बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, उ0नि0 ज्योति कुमार आरटीसी 46 वी वाहिनी, उ0नि0 नरेन्द्र सिंह आरटीसी 31 वी वाहिनी, उ0नि0 मनमोहन सिंह आरटीसी 46 वी वाहिनी, उ0नि0 संजय गौड़ एटीसी हरिद्वार द्वारा दिनांक 30.04.2024 से दिनांक 14.05.2024 तक 05-05 दिवस के कुल तीन चरणों में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी /निरीक्षक/उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक/हेड माहरिर्र/ मालखाना मोहरिर्र पुलिस कार्मिकों को नये कानूनो के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को भारत के नये कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही हैं।

Exit mobile version