Site icon Khabribox

सोना सिलिंग दन्या अल्मोड़ा रोड पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध, पुलिस व जनसहयोग से यातायात हुआ सुचारू

शुक्रवार के बाद आज शनिवार को भी लगातार बारिश के चलते लोगों का कामकाज़ प्रभावित हो रहा वही जगह जगह तेज़ बारिश से मार्ग अवरुद्ध हो रहे है इसी कड़ी में आज सोना सीलिंग दन्या में भी पेड़ गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ।

आवाजाही हुई बाधित
पेड़ गिरने के कारण यातायात हुआ बाधित ,सूचना मिलने पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद की पुलिस टीम को मदद के लिये भेजा गया।

पुलिस और जनसहयोग से यातायात हुआ सुचारु

थानाध्यक्ष दन्या संतोष देवरानी, कानि0 सुरेन्द्र नेगी, अरिवन्द कुमार, सुरेश भण्डारी पुलिस टीम ने जनसहयोग से पेड़ काट कर यातायात सुचारू किया।

Exit mobile version