Site icon Khabribox

उत्तराखंड की सर्पीली सड़कों पर अब सुरक्षित होगा सफर,​भू-कटाव रोकने और हादसों से बचाने को हाईवे किनारे लगेंगे यह पौधे

उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मिट्टी के कटाव और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार एक अनोखी और पर्यावरण-मित्र पहल करने जा रही है।

लगेंगे यह पौधे

इसी क्रम में अब पहाड़ की घुमावदार और सर्पीली सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए उनके किनारों पर बांस के पौधे लगाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के साथ हाथ मिलाया है। इस योजना के प्रथम चरण में राष्ट्रीय राजमार्गों को शामिल किया जाएगा। इसकी शुरुआत ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग से होने जा रही है, जहां बांस रोपण के लिए 100 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्गों सहित अन्य प्रमुख राजमार्गों पर भी बांस लगाने के लिए उपयुक्त भूमि का चयन किया जा रहा है। यदि पर्वतीय राष्ट्रीय राजमार्गों पर यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे राज्य राजमार्गों और अन्य संपर्क मार्गों पर भी लागू किया जाएगा।
​

Exit mobile version