Site icon Khabribox

अब हाईवे पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर अब कैश पेमेंट बंद, बिना FASTag लगेगा इतना एक्स्ट्रा चार्ज

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों के लिए 10 अप्रैल 2026 से नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है।

नियमों में यह बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार, अब सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब टोल भुगतान केवल इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ही होगा। यदि आपके वाहन पर वैध FASTag नहीं है, तो आपको UPI के जरिए भुगतान का विकल्प तो मिलेगा, लेकिन 25% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यानी 100 रुपये के टोल के बदले अब 125 रुपये चुकाने होंगे। इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को खत्म करना है। इससे समय की बचत होगी। साथ ही शत-प्रतिशत डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है। वाहनों के न रुकने से ईंधन की खपत कम होगी और प्रदूषण में कमी आएगी।

यात्रियों के लिए सलाह

​NHAI के अनुसार, जो यात्री अक्सर हाईवे का उपयोग करते हैं, उनके लिए अब FASTag अनिवार्य है। बिना टैग के यात्रा करने पर न केवल जेब ढीली होगी, बल्कि बार-बार डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया में समय भी अधिक लग सकता है।

Exit mobile version