Site icon Khabribox

यात्रियों का सफर होगा आसान, भारतीय रेलवे ने लांच किया यह नया ऐप, एक जगह मिलेंगी यह सुविधाएं, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक नया ऐप लांच किया है।

सभी सुविधाओं को एक जगह शामिल करने से यात्रियों को मिलेगी सहुलियत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ने नया ऐप RailOne लॉन्च किया है। यह सुपर ऐप यात्रियों को कई सारी सुविधाएं सिर्फ एक जगह पर ऑफर करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऐप से यात्री IRCTC रिसर्व, अनरिसर्व टिकट बुकिंग के साथ-साथ प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद पाएंगे। इसके साथ ही वे पीएनआर स्टेटस और ट्रेन की इन्क्वायरी इसी ऐप से पता कर पाएंगे। ऐप यात्रियों को कोच की लोकेशन के साथ-साथ रेल मदद ऐप के फीडबैक का ऑप्शन में प्रोवाइड करवाएगी।RailOne ऐप को एंड्रॉयड और iPhone दोनों में डाउनलोड किया जा सकता है।

Exit mobile version