Site icon Khabribox

उत्तराखंड में अब सुरक्षित होगी ट्रेकिंग,  सरकार जल्द लाएगी नई ‘ट्रेकिंग नीति’, जारी होगी SOP

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटकने और खराब मौसम में फंसने वाली घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने प्रदेश में बढ़ती ट्रेकिंग गतिविधियों को देखते हुए एक नई ‘ट्रेकिंग नीति’ और विस्तृत एसओपी (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रेकर्स की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इसके तहत अब ट्रेकर्स के पास जीपीएस (GPS), संचार उपकरण और सुरक्षा संसाधनों का होना अनिवार्य होगा। ट्रेकिंग पर जाने वाले हर दल का पूरा विवरण संबंधित एजेंसियों और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पास होगा, ताकि आपात स्थिति में उनकी सटीक लोकेशन ट्रेस कर तत्काल रेस्क्यू किया जा सके।

Exit mobile version