Site icon Khabribox

Trucaller ने किया ऐलान, बंद‌ किया यह खास फीचर, जानें वजह

Truecaller आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। इससे हम unknown नंबर की जानकारी देख लेते है। इसी बीच Trucaller ने एक बड़ा ऐलान किया है।

बंद हुआ खास फीचर-

11 मई से गूगल ने कई नई पॉलिसी लागू की। जिसके तहत थर्ड पार्टी ऐप्स को एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में कॉल रिकॉर्डिंग का ऐक्सेस नहीं मिल पाएगा। जिसके बाद गूगल की इसी पॉलिसी को फ़ॉलो करते हुए अब Truecaller ने भी ये कन्फर्म किया है कि अब Truecaller से कॉल रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकेगी। Truecaller के मुताबिक़ अब दुनिया भर में कंपनी कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन देना बंद कर देगी।

Exit mobile version