Site icon Khabribox

ट्विटर ने बयान किया जारी, कहा अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए आधिकारी

पूरी दुनिया में सोशल मीडिया प्लेटफार्म लोकप्रिय है। जिसमें व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर काफी लोकप्रिय सोशल मीडिया के प्लेटफार्म है। लेकिन कुछ समय से भारत सरकार और सोशल मीडिया कंपनियां आमने-सामने है। नये आईटी नियमों के पालन करने को लेकर टालमटोल कर रही सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ट्विटर ने नरम रूख अपनाते हुए बयान किया जारी-

ट्विटर ने इस मामले पर नरम रुख अपनाते हुए बयान जारी किया है। ट्विटर ने कहा है कि वह भारत के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहा है और अपने प्लेटफार्म पर इस संबंध में सार्वजनिक चर्चा की सुविधा भी दे रहा है। जिसमें यह भी कहा गया है कि ट्विटर नए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए नोडल ऑफिसर और रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर-

ट्विटर ने भारत सरकार को आईटी नियमों के अनुपालन के बारे में लिखा कि दिशा निर्देशों के पीछे अंतर्निहित इरादे का पालन करने के लिए हमने नोडल ऑफिसर और रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया है। जिसमें यह भी कहा गया है कि ट्विटर मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति को अंतिम रूप देने के उन्नत चरणों में हैं और अगले कई दिनों में भारत सरकार को अतिरिक्त विवरण प्रदान करने की योजना बना रहे हैं।

भारत सरकार का ट्विटर को पिछले हफ़्ते जारी किया था नोटिस-

भारत सरकार ने ट्विटर को नए आईटी नियमों को मानने का आखिरी मौका दिया था। केन्द्र सरकार के नए आईटी नियमों को ठीक तरह से लागू न करने को लेकर सरकार ने ट्विटर को नोटिस भेजा। सरकार ने ट्विटर को नए नियमों को मानने को लेकर आखिरी मौका देते हुए चेतावनी दी थी।

Exit mobile version