Site icon Khabribox

स्कॉटलैंड में दो भारतीय छात्रों की मौत, नदी में डूबने से हुई मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। स्कॉटलैंड में दो भारतीय छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

डूबने से दो दोस्तों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा बीते बुधवार रात 17 अप्रैल की बताई गई है। जब चार दोस्त ट्रैकिंग के लिए झरनों के लिए मशहूर लिन ऑफ टुमेल पर्यटन स्थल गए थे। चारों लोग डंडी यूनिवर्सिटी के छात्र थे। तभी दो लोगों का बैलेंस बिगड़ गया और वे पानी में जा गिरे। दोनों मृतक आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। स्कॉटलैंड पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको बुधवार को शाम 7 बजे ब्लेयर एथोल के पास लिन टुमेल झरने पर हादसे की जानकारी मिली थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन में भारतीय दूतावास की ओर से भी घटना की पुष्टि की गई है। दोनों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है। पोस्टमार्टम 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को किया गया।

Exit mobile version