Site icon Khabribox

यहां महसूस हुए दो शक्तिशाली भूकंप के झटके, जारी की सुनामी की चेतावनी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास रविवार को समुद्र में दो शक्तिशाली भूकंप महसूस किए गए हैं।

भूकंप के झटके

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें एक की तीव्रता 7.4 रही। 7.4 तीव्रता का भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई में आया और इसका केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में स्थित था।इससे कुछ मिनट पहले उसी क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी दर्ज किया गया था। जिसके बाद इन दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की पुष्टि की सूचना नहीं है। इसके अलावा अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर जाने की सलाह दी है। 

Exit mobile version