Site icon Khabribox

U19 Womens T20 WC Final : फिर वर्ल्ड चैंपियन बनीं टीम इंडिया, रोमांचक मुकाबले में  साउथ अफ्रिका को हराया, जीता टी20 वर्ल्ड कप

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की है।

टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंडर-19 महिला टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेटों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला जीता। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने साल 2023 में भी शेफाली वर्मा की कप्तानी में इस ट्रॉफी को जीता था।

साउथ अफ्रीका को हराया

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुकाबला आज रविवार, 2 फरवरी को कुआलालंपुर के बायूेमास ओवल में खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पहले बॉलिंग करने उतरी। जिसमें साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 20 ओवर में 82 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 83 रन की जरूरत थी। वहीं 83 रन चेज करते हुए भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Exit mobile version