उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया गया है। जो बीते 27 जनवरी को प्रदेश में लागू किया गया है।
लागू हुआ यह कानून
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी पोर्टल ucc.uk.gov.in और नियमावली का लोकार्पण किया। साथ ही इसकी अधिसूचना भी जारी की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य ने सबसे पहले यूसीसी को लागू कर नया इतिहास रचा है। साथ ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।
इन्हें मिली यह जिम्मेदारी
जिसके बाद अब यूसीसी में दायित्वों का निर्वहन किए जाने के लिए डॉ वी षणमुगम (सचिव वित्त) को महानिबंधक नियुक्त किया गया है। जो अब तक सचिव वित्त के पद पर कार्यरत थे।