Site icon Khabribox

उत्तराखंड की तर्ज पर देश में लागू होना चाहिए यूसीसी, डॉ. मोहन भागवत ने कहीं यह बात, इस दिन आ रहें हैं उत्तराखंड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बीते साल जनवरी 2025 में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हुआ। वहीं उत्तराखंड की धामी सरकार की समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भी मुहर लगा दी है।

यूसीसी पर कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक सम्मेलन में देश में उत्तराखंड की तर्ज पर यूसीसी लागू करने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि यूसीसी देश में लागू होना चाहिए। भागवत ने साफ कहा कि समान नागरिक संहिता का उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, न कि अलग-अलग समुदायों के बीच दूरी पैदा करना। इसलिए इसे जल्दबाजी या दबाव में नहीं, बल्कि भरोसे और संवाद के साथ लागू किया जाना चाहिए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उत्तराखंड के यूसीसी पर उनका वीडियो आठ फरवरी को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम का बताया गया है। इसके अलावा वह उत्तराखंड दौरे पर भी आने वाले हैं।

इस दिन आ सकते हैं उत्तराखंड

रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. भागवत 22 फरवरी को देहरादून आ रहे हैं। यहां वे बुद्धिजीवी और पूर्व सैनिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Exit mobile version