दिनांक 07/03/2022 को थानाध्यक्ष नानकमत्ता श्री के0सी0 आर्य के मोबाईल नं0 पर समय करीब 14.30 बजे करनैल सिंह पुत्र हजूरा सिंह निवासी गांगी जीरो बन्दा थाना खटीमा जिला ऊधमसिंहनगर द्वारा फोन से सूचना दी कि उसके भांजे कुलदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह को विसौटा में बन्दे के अन्दर खेत में बलजीत सिंह उर्फ सोनू पुत्र संतोख सिंह निवासी ग्राम फुलैया थाना खटीमा ने गोली मार दी है।
आपसी विवाद के चलते बलजीत सिह उर्फ सोनू ने अपने रिश्ते के साले कुलदीप सिंह को तमन्चे से गोली मार कर हत्या कर दी है
इस सूचना पर उ0नि0 दीवान सिंह, उ) नि० शंकर सिंह, 30 नि0 मंजू पवार को मय फोर्स के मौके पर तत्काल पहुचने व आवश्यक कार्यवाही करने हेतु बताया और घटना बाबत उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया। मौके पर ग्राम विसौटा में गन्ने के खेत में मृतक कुलदीप सिह उपरोक्त का शव पड़ा था काफी लोगों की भीड थी। जानकारी होने पर पता चला कि आपसी विवाद के चलते बलजीत सिह उर्फ सोनू ने अपने रिश्ते के साले कुलदीप सिंह को तमन्चे से गोली मार कर हत्या कर दी है।
गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए
मौके पर क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा मय पुलिस बल के उपस्थित आये। मौके पर पंचायतनामा की कार्यवाही अमल में लायी गयी। बाद पंचायतनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही हेतु शव को मोर्चरी खटीमा भेजा गया व मामले की गम्भीरता को देखते हुये उच्चाधिकारीगण श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय श्री बरिन्दर जीत सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर महोदया श्रीमती ममता बोहरा के आदेशानुसार, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा श्री भूपेन्द्र सिह भण्डारी के निर्देशन में अभियुक्त बलजीत सिंह उर्फ सोनू की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन कर आवश्यक दिशानिर्देश देकर अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया उक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त बलजीत सिह उर्फ सोनू को प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में पकड़ा गया जिसके पांव में गोली लगी हुई थी जिसको उपचार हेतु खटीमा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अभियुक्त बलजीत सिंह उर्फ सोनू को खटीमा सरकारी बाद उपचार डिस्चार्ज होने पर गिरफ्तार किया गया
दिनांक 08/03/2022 की प्रातः उक्त मामले में वादी निर्मल सिह पुत्र तेजा सिह निवासी ग्राम गांजी खटीमा जिला उधम सिंह नगर की तहरीर के आधार पर मु() FIR NO- 60/2022 U/S 302/109/504/506 IPC बनाम – बलजीत सिंह उर्फ सोनू (35 वर्ष ) आदि पंजीकृत होकर विवेचना थानाध्यक्ष नानकमत्ता श्री केसी आर्य के द्वारा की जा रही है। अभियुक्त बलजीत सिंह उर्फ सोनू को खटीमा सरकारी बाद उपचार डिस्चार्ज होने पर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त असलाह एक तमन्चा 315 बोर व दूसरा 32 बोर तमन्चा, दो खोखे नाल में में फंसे बरामद किये गये । अन्य नामजद अभियुक्तगणो तेजपाल सिह, महेन्द्र सिंह, नत्थू सिंह के विरुद्ध विवेचना प्रचलित है।
बरामदा सामान
1- एक अदद तमन्चा 315 बोर, मय खोका कारतूस
2- एक अदद तमन्चा 32 बोर, मय खोखा कारतूस
3- अपराध में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल UK06V-5015 4-मृतक कुलदीप सिह का मोबाइल व विडियो फुटेज
पुलिस टीम –
1- क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा श्री भूपेन्द्र सिह भण्डारी
2- थानाध्यक्ष नानकमत्ता श्री के0 सी0 आर्य,
3-उ0 नि0 श्री विजेन्द्र कुमार .4-उ0 नि0 श्री दरवान सिंह
5-उ0 नि0 श्री दिवान सिह
6-उ0नि0 श्री शंकर सिंह
7-उ0 नि० सुश्री मंजू पवार
8- कानि0 1062 प्रकाश आर्या, 9- कानि0 349 बोविन्दर कुमार,
10- कानि0 98 नवनीत कुमार, 11- कानि0 326 योगेन्द्र कुमार
12- कानि0 1131 ललित मोहन कान्डपाल
13- कानि0 896 भुवन भट्ट