Site icon Khabribox

UGC ने दिया जरूरी अपडेट, स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए जारी किए नए नियम, जरूर देखें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से जरूरी जानकारी सामने आई है।

बदलाव की दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूजीसी ने 2025 से शुरू होने वाले स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए नए नियम की जानकारी दी है। जिसमे इन‌ नियमों में कई बदलावों के बारे जानकारी दी है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 पर आधारित हैं।
📌📌📌छात्र एक, दो, तीन या चार साल बाद कोर्स छोड़ सकते हैं और फिर भी वे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त कर सकते है। इसके लिए यह भी निर्भर करता है कि उन्होंने कितने क्रेडिट पूरे किए हैं। छात्र बाद में भी अपनी पढ़ाई वहीं से जारी रखने के लिए वापस आ सकते हैं, जहां से उन्होंने पढ़ाई छोड़ी थी।
📌📌📌 छात्र को अध्ययन किए गए प्रत्येक विषय के लिए क्रेडिट दिए जाएंगे। इन क्रेडिट को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC) नामक डिजिटल सिस्टम में संग्रहीत किया जाएगा। जिसे भारत में विश्वविद्यालयों और संस्थानों में अपने क्रेडिट एकत्र, स्थानांतरित या उपयोग छात्र कर सकते हैं।
📌📌📌छात्र एक ही समय में दो यूजी या पीजी कार्यक्रमों का अध्ययन कर सकते हैं।

Exit mobile version