Site icon Khabribox

UGC NET परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा, देखें पूरा परीक्षा कार्यक्रम

युवाओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। NTA ने UGC NET परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया है। अब यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित कराई जाएगी।

जारी किया नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच आयोजित होगी। इसी महीने की 18 तिथि को यूजीसी नेट की परीक्षा आयोजित हुई थी। जिसके पेपर लीक के संकेत मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने यह परीक्षा रद्द कर दी थी। जिसके बाद अब नटीए ने बीते कल शुक्रवार देर शाम को परीक्षा की तारीखों का नोटिफिकेशन जारी किया है।

तारीखों का ऐलान

इसमें तीन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की गई है। इसमें NCET 2024, Joint CSIR-UGC NET और UGC NET June 2024 Cycle की तारीखों का ऐलान किया गया है।
-NCET 204 परीक्षा 10 जुलाई 2024 को आयोजित होगी।
-Joint CSIR-UGC NET 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आयोजित होगी।
-UGC NET June 2024 Cycle 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कराई जाएगी।


Exit mobile version