Site icon Khabribox

UGC-NET June 2026: बड़ी अपडेट: NTA ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख, अब इस दिन तक करें आवेदन

​नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो 23 मई तक कर दी गई है।

आगे बढ़ी तिथि

अभ्यर्थियों से मिले कई अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए एजेंसी ने यह फैसला लिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)’, ‘असिस्टेंट प्रोफेसर’ और ‘पीएचडी एडमिशन’ के लिए आवेदन नहीं किया है, वे अब बढ़ी हुई तारीखों के अनुसार फॉर्म भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे NTA की आधिकारिक वेबसाइटों www.nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करते रहें।
• फॉर्म भरने की आखिरी तारीख: 23 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे तक)
• ​फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 23 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)
• ​फॉर्म में गलती सुधारने की तारीख (Correction Window): 25 मई से 27 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक)


Exit mobile version