Site icon Khabribox

UIDAI का बड़ा फैसला, छोटे बच्चों के लिए निःशुल्क किया आधार बायोमेट्रिक अपडेट, एक क्लिक में देखें पूरी जानकारी

आज के समय में आधार कार्ड बनाना बेहद जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े‌‌ बुजुर्गों तक के लिए आधार कार्ड जरूरी है।‌ इसी बीच आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी खबर सामने आई है।

यह शुल्क माफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के लिए सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। जिससे बच्चों को लाभ मिलेगा। जो उक्त आयु वर्ग के लिए एमबीयू शुल्क की छूट पहले ही 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो चुकी है और एक वर्ष की अवधि के लिए लागू होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा नियमों के अनुसार, बच्चे के पांच वर्ष की आयु तक पहुंचने पर उंगलियों के निशान, आईरिस और फोटो को उसके आधार में अपडेट करना अनिवार्य है। इसे पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कहा जाता है। जिसमें एक बच्चे को 15 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर एक बार फिर से बायोमेट्रिक्स अपडेट करने की आवश्यकता होती है, जिसे दूसरा एमबीयू कहा जाता है। एमबीयू अब 5-17 आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए प्रभावी रूप से मुफ्त है। 

आधार की अनिवार्यता

आधार 12 अंको की एक निजी विशिष्ट संख्या है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, भारत सरकार की ओर से सभी निवासियों को जारी करता है। यह संख्या, भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा।

Exit mobile version