Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़(27 मई, शुक्रवार , ज्येष्ठ  कृष्ण पक्ष, द्वादशी  , वि. सं. 2079) 

Ten

◆ लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

◆ प्रदेश सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए पांच सदस्य कमेटी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कमेटी की अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई होंगी।

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि शिक्षा का सही उपयोग तभी संभव है जब वह जानकारी ‘लैब टू लैण्ड’ यानी प्रयोगशालाओं से खेतों तक और ‘क्लासरूम टू विलेज’ यानी कक्षाओं से गांव तक पहुंचे।

◆ हरिद्वार स्थित आईआईटी रुड़की ने पांच स्थानीय शिक्षण संस्थानों और अनुसंधान संगठनों के साथ साझेदारी के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर एम फरीदा ने बताया कि आईआईटी रुड़की इन संस्थानों को तकनीकी व अनुसंधान नवाचार और विकास क्षेत्र में सहयोग करेगा।

◆ चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 31 मई को विधानसभा उपचुनाव के चलते अवकाश रहेगा।

◆ उत्तराखंड में 20 हजार से अधिक लोग सरकारी और अर्ध सरकारी बैंकों से करीब 342 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर ‘लापता’ हो गए हैं।

◆ चंपावत उपचुनाव में 724 बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं ने अपने वोट डाले।

◆ अगले साल से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में अर्थशास्त्र व इतिहास विषय में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

◆ उत्तराखंड के हल्द्वानी में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एचआर बहुगुणा ने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर खुद को गोली मार ली। इसके बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

◆ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि पुलिस मेडल अब रैंक या उम्र पर नहीं, बल्कि काम के आधार पर मिलेगा। अल्मोड़ा में उन्होंने कहा कि बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित होंगे, जबकि गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version