◆ मुख्यमंत्री धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में ‘‘परीक्षा पर चर्चा‘‘ कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा के माध्यम से प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्ति, आत्मविश्वास बढ़ाने, एकाग्रचित मन के लिए जिस तरह प्रेरित किया है।
◆ उत्तरकाशी में स्थित गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान और गरतांग गली को आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। ट्रैकिंग के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। ट्रेकिंग के लिए पर्यटकों को प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
◆ चारधाम यात्रा को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरु की दी है। डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में आज चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
◆ नए वित्तीय वर्ष एक अप्रैल आज से राज्य की फैक्ट्रियों, उद्योगों व अन्य प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले करीब 6 लाख पंजीकृत श्रमिकों को करीब 30% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) मिलेगा।
◆हाई कोर्ट ने राज्य में एलटी कला वर्ग के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक शुक्रवार को हटा दी। वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए भर्ती रोकने संबंधी याचिका को भी खारिज कर दिया।
◆ शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के नौ नए मामले आए हैं जबकि आठ मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। संक्रमण दर 0.40 प्रतिशत रही।
◆ यमुनोत्री हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य पहाड़ कटान से बढ़े खतरे के चलते यमुनोत्री हाईवे पर दो अप्रैल से 12 अप्रैल तक आवाजाही बंद कर दी गई है।
◆ सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जायेंगे। सेना व गुरुद्वारा कमेटी के हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने के बाद आज कपाट खोलने की तिथि की घोषणा की।
◆ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और यह पर्व नवीन उत्साह के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. निधि उनियाल के अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज संबद्धीकरण एवं उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की खबरों का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से संबद्धीकरण आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।