April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भारतीय टीम और लक्ष्य सेन के थॉमस कप जीतने पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई …उत्तराखंड टॉप टेन(15 अगस्त)

Ten

◆ पौड़ी में आज पत्रकार उमेश डोभाल की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोंजन किया गया। जिसमें त्रेपन सिंह चौहान को मरणोपरांत उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, अनिल स्वामी को राजेन्द्र रावत राजू जनसरोकार सम्मान,सतीश धौलाखण्डी को गिरी तिवारी गिर्दा जनकवि संस्कृति सम्मान प्रदान किया गया है।

◆ बदरीनाथ- केदारनाथ धाम में अब तक 3 लाख 18 हजार 89 से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। आज ये जानकारी देते हुए बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बदरीनाथ में अब तक 1 लाख 36 हजार 9 सौ 69 यात्री दर्शन कर चुके हैं।

◆ शटलर लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ियों ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रचा।
भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया की टीम को हराकर जीत हासिल की। भारतीय टीम और लक्ष्य सेन के थॉमस कप जीतने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

◆ मौसम विभाग ने राज्य के उतरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर 16 मई को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना को देखते हुए 17 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और इसका संतुलन पत्रकारों पर टिका हुआ है। आज पंतनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता पारदर्शी होनी चाहिए और आम आदमी से जुड़ी होनी चाहिए।

◆ मीठे रीठे के लिए प्रसिद्ध चम्पावत जिले के गुरुद्वारा रीठा साहिब में सालाना जोड़ मेला शुरू हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में लाखों की संख्या में सिख श्रद्धालु यहां मत्था टेकने और मन्नत के लिए पहुंचते हैं।

◆ उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंट साहिब के कपाट 22 मई को खुलेंगे। राज्य सरकार और हेमकुंट साहिब समिति ने श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना के कारण तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित कर दी है।

◆ कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि शीघ्र ही माँ धारी की मूर्ति को मूल स्थान पर स्थापित किया जायेगा। डॉ रावत ने आज महिला थाना सभागार में धारी देवी मंदिर समिति के पुजारियों और जी.वी.के कंपनी के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में ये बात कही।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2022-23 का बजट आम आदमी का बजट होगा, बजट बनाने में एक आम आदमी की भी अहम भूमिका होगी। नैनीताल में बजट संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में होमस्टे सरकार की पहली प्राथमिकता है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल के भवाली मंदिर कैंची धाम मे पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।