Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (4 जून, शनिवार , ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष, पंचमी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ उत्तराखण्ड की मानसी नेगी को नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर U-20 विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया, मुख्यमंत्री ने दी बधाई।

◆ प्रदेश के मैदानी इलाकों में तीखी धूप के साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मैदानी इलाकों में पारा 40 से 42 डिग्री पहुंच गया है। ऐसे में सड़कों पर चलने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। राज्य के मैदानी इलाकों में 10 जून तक तापमान में तेजी बने रहने की संभावना है।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका और राज्य व देश की सुख समृद्धि व शांति की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा नानकमत्ता प्रबन्धक कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

◆ विधानसभा का दूसरा सत्र 14 जून से होगा। देहरादून में होने वाले इस बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र 20 जून तक चलेगा। सत्र के पहले दिन वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में 2022-23 का बजट पेश करेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

◆ जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए टिहरी निवासी जवान प्रवीन गुसाईं का आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 3 जून को जिले के विकासखंड भिलंगना में पुंडोली गांव के रहने वाले जवान प्रवीन गुसाईं ड्यूटी के दौरान आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे।

◆ मुरादाबाद से ब्रोफिन, डायजापॉम और एबिल के नशीले इंजेक्शन लाकर तस्करी कर रहे ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर निवासी युवक को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार किया है। उसके पास तस्करी में प्रयुक्त कार के साथ ही 1473 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

◆ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने प्रदेश के 65 विधायकों के साल 2022 के चुनावी खर्च पर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च करने के मामले में पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर सबसे आगे।

◆ हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने के आदेश दिये थे जिसके अनुपालन में पुलिस ने उत्तराखंड में तीन दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं।

◆ हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत ने ,’धाकड़ धामी की धमक ने धड़काई धुरंधरों की धमनियां’ शीर्षक से पोस्ट कर उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से की।

◆ जीबी पंत विवि के वैज्ञानिकों ने राइस वेस्ट (धान की भूसी) से हूबहू पॉलीथिन जैसी दिखने वाली बायोडिग्रेडेबल शीट बनाने में सफलता हासिल कर ली है। यह थैली मिट्टी के संपर्क में आते ही तीन से छह महीने में अपनेआप ही नष्ट हो जाएगी और खेती को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।

Exit mobile version