April 18, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (21 अप्रैल, गुरुवार , वैशाख कृष्ण , पक्ष , पंचमी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति और विरासत की परिचायक है। अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए संस्कृत सीखना बहुत जरूरी है। राज्यपाल ने आज हरिद्वार में संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को उपाधि प्रदान की।

◆ डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि प्रदेश में निवास कर रहे बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए आज से दस दिनों तक सघन अभियान चलेगा। डीजीपी ने इस संबंध में परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा, आपदा प्रबन्धन पर आवश्यक निर्देश भी दिये।

◆ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि महिलाओं को साल में तीन एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसे आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जायेगा। इसके अलावा राशनकार्ड धारकों को फोर्टीफाइड नमक उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।

◆ बागेश्वर में पांच मकान और दो गोदाम आग की भेंट चढ़ गए।

◆ उत्तराखंड परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम पर सख्त रोक लगा दी है। रोडवेज बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा होने की वजह से यात्रियों को बस से उतरते समय बस रुकवाने के लिए काफी परेशानी होती है।

◆ प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों में रात को 6 से 7 घंटे तक बिजली कट लगने से उद्योगों को 40 प्रतिशत तक उत्पादन का नुकसान हो रहा है।

◆ हाईस्कूल व इंटरमीडियट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर शिक्षा बोर्ड आफिस में बैठक शुरू हो गई है।

◆ बद्रीनाथ धाम में मंदिर के रंगरोगन का काम पूरा हो गया है।बर्फ के तेजी से पिघलने के चलते धाम में यात्रा पैदल मार्ग भी साफ हैं।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिक्खों के नौवें गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गुरु तेग बहादुर साहेब जी का चित्र भेंट किया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित शहद निष्कासन कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान लगभग 25 किग्रा शहद निकाला गया। मुख्यमंत्री धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को मौनपालन को पायलट प्रोजक्ट की तरह लिए जाने के निर्देश दिए हैं।