Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (24 मार्च, गुरुवार, चैत्र कृष्ण, पक्ष, सप्तमी, वि. सं. 2078)

Ten

◆ राज्य मंत्रीमंडल की पहली बैठक में आज भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दृष्टि पत्र सौंपा।

◆ चमोली जिले में स्थित नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क, फूलो की घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रो मे इन दिनों वन्य जीवों और जड़ी बूटियों की निगरानी के लिए वन विभाग गश्त के साथ ड्रोन व ट्रैप कैमरों से निगरानी रख रहा है।

◆ पंतनगर कृषि विश्विद्यालय के शोध निदेशालय में वैज्ञानिकों और छात्रों ने कमर्शियल ड्रोन तैयार किया है। जो फसलों पर केमिकलों का छिड़काव करेगा। यह घंटों का काम मिनटों में कर सकता है।

◆ प्रदेश में आगामी 28 मार्च से शुरू होने जा रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इसी क्रम में टिहरी में आज जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान ने एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की।

◆ कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु भूषण खंडूरी ने आज राज्य विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

◆ इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली काउंटी चैंपियनशिप 2022 में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) के तीन खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। सीएयू के कप्तान जय बिस्टा, फिरकी गेंदबाज मयंक मिश्रा व आलराउंडर दीक्षांशु नेगी शामिल होंगें।

◆ उत्तराखंड में अब तक करीब 18 हेक्टेयर जंगल जल चुका है। वन विभाग की कई टीम आग पर नियंत्रण पाने की कोशिशों में जुटी हैं

◆ उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की ओर से आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल पार्लियामेंट फ़ॉर वीमेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

◆ लगभग एक साल से बंद प्रतिष्ठित लकड़ी का पुल गरतांग गली और गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान को एक अप्रैल से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा।

◆ रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान नकली नोट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो लोग गिरफ्तार किए हैैं। दोनों लोग 50 हजार के नकली नोटों की खेप कार से लेकर जा रहे थे।

◆ हरिद्वार जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि क्लासरूम में टीचर मोबाइल लेकर नहीं जाएंगे। ऑर्डर में कहा गया है कि टीचर मोबाइल लेकर स्कूल जाते हैं तो उन्हें प्रिंसिपल ऑफिस में अपना मोबाइल जमा कराना होगा।

Exit mobile version