Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (25 मई, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, दशमी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने अधिकारियों को फॉरेस्ट फायर पर विशेष ध्यान देते हुए प्रदेश को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर कार्य करने के निर्देश दिए।

◆ प्रधानमंत्री के ऑल इंडिया डीजी कॉन्फ्रेंस में लिए गए निर्णय के पालन में साइबर अपराधों से निपटने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने साइबर हैकाथॉन का दूसरा संस्करण आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आईआईटी रुड़की के सहयोग से यह उत्तराखंड मे दूसरी साइबर हैकाथॉन है।

◆ चारधाम यात्रा में स्वच्छता बनाये रखने और पहाड़ की सुंदरता को ना बिगाड़ने को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने श्रद्धालुओं से अपील की है। सोशल मीडिया में एक वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि हमें चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

◆ ऋषिकेश-गंगोतरी राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर कोटी गाड के नजदीक 50 मीटर गहरी खाई में एक वाहन के गिरने से 6 पर्यटकों की मौत।

◆ मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने देहरादून में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ‘अपणी सरकार पोर्टल’ पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने पोर्टल की मोबाइल ऐप भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

◆ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ,एक व्यक्ति जिसने खुद को इंटेलीजेंस ब्यूरो में ज्वाइंट कमिश्नर बताकर रामनगर के एक युवक से लाखों की ठगी की, आरोपी को दोषी पाते हुए पांच साल की सजा और छह हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

◆ हरिद्वार के लक्सर में अंग्रेजी शराब पर अंकित मूल्य से दस रुपये अधिक लेने पर उपभोक्ता फोरम ने ग्राहक के दस रुपये ब्याज सहित वापस करने के साथ ही दुकानदार पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

◆ अल्मोड़ा में आज सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने वाले छह भवन स्वामियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की। उनसे कुल 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय बैडमिंटन टीम को थॉमस कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को ₹15 लाख तथा गतवर्ष ऑल इंग्लैंड प्रतियोगिता में रनर अप होने पर ₹10 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

◆ भारतीय दूरसंचार सेवा (आईटीएस) के 1992 बैच के अधिकारी दीपक कुमार को शासन ने सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में सलाहकार बना दिया है। गौरतलब है कि वरिष्ठता के आधार पर दीपक कुमार को प्रमुख सचिव स्तर के पद पर तैनाती दी जानी थी। अब उन्हें सचिव (आईटी) को रिपोर्ट करना होगा। इस पद पर वह करीब नौ साल पहले रह चुके हैं।

Exit mobile version