April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (28 अप्रैल)

Ten

◆ पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज जिला प्रभारियों के साथ वर्चुअल के माध्यम से जमात-उल-विदा और ईद-उल-फितर पर्व पर पुलिस व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्री कुमार ने सभी जिला प्रभारियों को सुपर एलर्ट मोड पर रहने और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।

◆ केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज देहरादून स्थित एफआरआई और डब्ल्यूआईआई की बैठक में प्रोजेक्ट एलिफेंट और डालफिन पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। श्री यादव ने बैठक में वन संरक्षण अधिनियम में संशोधन, नई फारेस्ट पालिसी सहित कई अहम विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।

◆ खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने आज अधिकारियों को खेल नीति संबंधी शासनादेश शीध्र जारी करने के निर्देश दिए। आज विभागीय समीक्षा बैठक में उन्होंने खेल नीति और विभाग से जुड़े पूर्व के आदेशों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की।

◆ पंचायती राज व ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने जिला पंचायतों से कन्जेक्सन टैक्स लागू करने और प्रत्येक गाँव को स्मार्ट विलेज के रूप में परिवर्तित करने के निर्देश दिए।

◆ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुलेंगे। 19 मई को ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारे से सिख तीर्थयात्रियों का पहला जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा।

◆ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह यमकेश्वर भी जाएंगे, जहां अपने परिजनों संग समय बिताएंगे।

◆ कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए अब उत्तराखंड में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। मास्क नहीं पहनने पर 500 से 1000 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

◆ उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने आज यमुनोत्री पैदल मार्ग के साथ ही यमुनोत्री धाम में यात्रा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।

◆ उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपने महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आयोग को खनन के मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है।

◆ केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी नगर निगम के अंतर्गत नजूल भूमि के मामलों को सुलझाने के लिए जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल को निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने नजूल भूमि पर मनमाने ढंग से मूल्य निर्धारण किए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की।