◆ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने -20 डिग्री सेल्सियस पर चीन सीमा पर उत्तराखंड में एक सीमा चौकी पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर वॉलीबॉल खेला।
◆ उत्तराखण्ड: एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने मौसम पर्वतारोहण के अनुकूल न होने के साथ ही -10 डिग्री तापमान, ठंडी हवा की रफ्तार और लगातार ही रही बर्फबारी के बावजूद 24 फरवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलीमंजारो (5895 m) को सफल समिट किया था।
◆ यूक्रेन में फंसे नागरिकों के परिजन आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर दे सकते हैं सूचना, एसएसपी अल्मोड़ा ने जनता से की अपील।
◆ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत जनजाति शोध संस्थान, देहरादून द्वारा प्रदेश के सभी जनजाति छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
◆ आज सुबह यूक्रेन से भारत लौटे उत्तराखण्ड के 7 अन्य छात्रों का नई दिल्ली में अपर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज जोशी, जोज़ेफ सेबस्टीन मौजूद रहे।
◆ 39वें बुसान अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (कोरिया) में पहली बार उत्तराखंड में बनी एक लघु फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होने जा रहा है। पताल ती (होली वाटर) लघु फिल्म का दुनियाभर के 2548 फिल्मों में टॉप 14 में चयन हुआ है।
◆ देवस्थानम प्रबंधन निरसन विधेयक पर राजभवन की मुहर लगने के साथ ही चारधाम देवस्थान प्रबंधन एक्ट निरस्त हो गया है।
◆ केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि (1 मार्च) के पावन पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की जाएगी।
◆ रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध से फार्मा सेक्टर को करारा झटका लगा है। कच्चा माल 15 फीसदी महंगा होने के साथ कच्चे माल की सप्लाई भी बाधित हो रही है।
◆ उत्तराखंड में 24 घण्टों में कोरोना के 61 नए मरीज मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई।
◆ सरकारी स्कूलों में दोपहर के भोजना का भत्ता केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा, जो स्कूल आएंगे। सात फरवरी से इस व्यवस्था के अनुसार ही छात्रों को भत्ता दिया जाएगा। सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान के निदेशक बंशीधर तिवारी ने इसके आदेश किए।