◆ केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम यात्रा पर तीर्थ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन पर तीन जून तक लगी रोक।
◆ रुद्रप्रयाग जिले के पांडव शेरा में ट्रेकिंग दल के 7 सदस्य लापता हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे घायल हैं और उनके पास पानी व भोजन नहीं है। SDRF की रेस्क्यू टीम ने ट्रेक रूट पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया है।
◆ अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वंदना ने आज हवालबाग ब्लॉक में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कोसी-कौसानी मोटर मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस बीच जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला
का निरीक्षण किया।
◆ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अल्मोड़ा स्थित बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
◆ आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में रोड शो और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से 31 मई को भारी मतों से सीएम धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
◆ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के एमबीबीएस छात्र ने मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से छलांग लगाने से हो गई।
◆ नैनीताल से वापस लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी से छह किमी पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार परिवार के अन्य दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
◆ सेवायोजन विभाग जल्द आउटसोर्सिंग एजेंसी में बदलाव होने जा रहा है। इस संबंध में शासन से मांगा गया प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आउटसोर्स पदों के लिए जिला स्तर पर भर्तियां होंगी। इसमें दूसरे जिलों के युवा आवेदन नहीं कर सकेंगे।
◆ जोशीमठ में अपने स्कूल को बचाने की मांग लेकर बच्चे शनिवार को एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठ गए। गौरतलब है कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का विलय सरकार करने जा रही है, जिसका बच्चे विरोध कर रहे है ।
◆ अब तक 11 लाख 52 हजार से अधिक तीर्थयात्री चारधाम और हेमकुंट साहिब के दर्शन कर चुके हैं। जिसमें बदरीनाथ में 3 लाख 84 हजार, केदारनाथ में 3 लाख 67 हजार, गंगोत्री में 2 लाख 20 हजार, यमुनोत्री में 1 लाख 63 हजार और हेमकुंट साहिब में 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।