Site icon Khabribox

उत्तराखंड सचिवालय का कामकाज जल्द ही पेपरलेस होगा…. उत्तराखंड टॉप टेन (3 अप्रैल)

Ten

◆ बढ़ती गर्मी का असर जंगलों में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में लगातार जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। वन विभाग के अनुसार, फायर सीजन में फरवरी मध्य से आज तक प्रदेश के जंगलों में आग की एक सौ सड़सठ घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण करीब 214 हैक्टेयर वन क्षेत्र को क्षति पहुंची है

◆ उत्तराखंड सचिवालय का कामकाज जल्द ही पेपरलेस होने जा रहा है। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। ऑनलाइन काम से न सिर्फ पारदर्शिता आएगी बल्कि किस अधिकारी के पास कौन सा कार्य कितने समय से लंबित पड़ा है इसकी भी जानकारी आसानी से सरकार तक पहुंच सकेगी।

◆ देश के कई हिस्सों में कल शाम चांद दिखने के साथ ही रमजान का पवित्र महीना आज से शुरू हो गया। कल रात बड़ी संख्या में लोगों ने तरावीह की नमाज़ पढ़ी। आज रोज़े (उपवास) का पहला दिन है।

◆ गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 3 मई को अक्षय तृतीय पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। चैत्र नवरात्र के पहले दिन गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला।

◆ उत्तराखंड में एक सप्ताह तक फिल्म गुडबाय की शूटिंग के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन रविवार को मुंबई लौटे।

◆ फेसबुक पर वाहन खरीद फरोख्त से संबंधित फर्जी विज्ञापन दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपित को पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी की टीम ने हरियाणा में गिरफ्तार किया है।

◆ विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण ने आज कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महर्षि कण्व की तपस्थली और देश को नाम देने वाले चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम पहुँच कर निरीक्षण किया।

◆ प्रदेश के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर शिक्षकों की तैनाती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को सेवा नियमावली का प्रस्ताव करने के निर्देश दिए।

◆ योगगनरी ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला पुल की अचानक सपोर्टिंग तार टूटने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आवाजाही बन्द हो गई।

◆ चिपको आंदोलन के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दशोली ग्राम स्वराज्य मण्डल और पर्यावरण एवं विकास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गोपेश्वर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि वर्षभर कार्यक्रम आयोजित कर चिपको आंदोलन की स्वर्ण जयंती को धूमधाम से मनाया जायेगा।

◆ इस बार भी कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं होगी। लगातार तीसरे साल कोरोना और चीन से सीमा विवाद के कारण यात्रा पर लगा प्रतिबंध।

Exit mobile version