April 17, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (3 मई, मंगलवार , वैशाख शुक्ल पक्ष , तृतीया , वि. सं. 2079)

Ten

◆ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सौहार्द पूर्ण वातावरण बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही।

◆ मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज और कल कहीं-कहीं अतिवृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हवाएं चलने की भी संभावना है। 5 अप्रैल को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार हैं।

◆ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया।

◆ उत्तराखण्डः टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रदेश में अबतक 1 करोड़ 75 लाख 37 हजार से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। जिसमें टीके की पहली, दूसरी और 5 लाख से अधिक एहतियाती डोज शामिल हैं।

◆ एसएसजे विश्वविद्यालय कैंपस में नेशनल कैडेट कोर की 24 वीं यूके बालिका वाहिनी के माध्यम से वीरांगना महोत्सव हुआ।

◆ उत्तराखंड के टिहरी के देवलसारी में मनाया जाएगा तितली उत्सव, तितली उत्सव का आयोजन 4 जून से शुरू होगा। जो कि 6 जून तक चलेगा।

◆ बुधवार को प्रदेश के चार जिलों में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

◆ छह महीने से चल रही बेसिक शिक्षक भर्ती पर ब्रेक लग गया है। एनआईओएस डीएलएड को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया रोक दी है।

◆ अल्मोड़ा में अब तक 819 हेक्टेयर जंगल राख हो चुके है। वन विभाग स्थानीय लोगों के साथ आग को नियंत्रित करने की कोशिश में लगा हुआ है।

◆ आज अक्षय तृतीया के पवन पर्व विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट और यमुनोत्री धाम के कपाट अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर खोले गये। कपाट खुलने के साथ ही प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है। यात्रा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं।