Site icon Khabribox

उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ ( 8 फ़रवरी,मंगलवार, माघ शुक्ल पक्ष, अष्टमी वि. सं. 2078)

Ten

◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नैनीताल औेर ऊधमसिंह नगर जिले के मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया।

◆ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाई है, लेकिन हम उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेंगे।

◆ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाई है, लेकिन हम उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास करेंगे।

◆ वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों का मानना है कि उत्तराखंड के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे हिमालयी क्षेत्र इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट के टकराने वाली सीमा पर स्थित होने की वजह से हिमालयी क्षेत्रों में बार-बार भूकंप आते रहेंगे।

◆ प्रदेश में कोरोना संक्रमण में गिरावट आने पर शासन ने भी राजनीतिक दलों को राहत दी है। सोमवार को मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। इसके तहत राजनीतिक दल और प्रत्याशी सुबह आठ से रात आठ बजे तक प्रचार कर सकेंगे।

◆ मंगलवार को रक्षा मंत्री ने जीआईसी गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की।
कहा कांग्रेस की पूर्व सरकारों की गलत नीतियों के कारण पाक व चीन एक हुए हैं। उनके बीच दोस्ती के लिए कांग्रेस की सरकारें जिम्मेदार हैं।

◆ विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत थाना गदरपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर में एक तमंचा 315 बोर मय 01जिंदा कारतूस के साथ एक को गिरफ्तार किया।

◆ शांतिपूर्ण वातावरण में निर्भीक मतदान का संदेश देने हेतु सोमेश्वर तथा सल्ट पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ सोमेश्वर तथा सल्ट विधानसभा में निकाला फ्लैग मार्च।

◆ एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश जनपद की सीमाओं में बैरियरों पर एसएसटी/पुलिस का सख्त पहरा, लगातार हो रही है चैकिंग।

◆ साइबर सैल व फाइनेंसियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा जमीन दिलाने के नाम पर हुई ठगी के शिकायती प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को 650000 रुपये की धनराशि कराई गई वापस।

◆ मंगलवार को कोरोना के 772 नए मरीज मिले और आठ संक्रमितों की मौत हो गई।

Exit mobile version