Site icon Khabribox

UKPSC: उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 के इतने अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।

दी यह जानकारी

आयोग ने परीक्षा शुल्क जमा न करने के कारण 41 अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है। जिसका कारण मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 05 फरवरी, 2026 तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया जाना है। विभिन्न विभागों में रिक्त 123 पदों पर सीधी भर्ती के लिए यह चयन प्रक्रिया चल रही है। सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल, 2026 से 30 अप्रैल, 2026 तक आयोजित होना प्रस्तावित है।

Exit mobile version