Site icon Khabribox

UKPSC: उत्तराखंड प्रवक्ता संवर्ग परीक्षा के तहत कृषि शास्त्र की घोषित हुई तिथि, इस दिन होगी परीक्षा

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग) सेवा सामान्य शाखा एवं महिला शाखा विषयवार मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

जून में परीक्षा

जिसमें आयोग ने इस परीक्षा के अंतर्गत कृषि शास्त्र विषय की परीक्षा तिथि जारी की हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, कृषि शास्त्र विषय की मुख्य लिखित परीक्षा आगामी 11 जून को हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इस परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version