Site icon Khabribox

UKPSC की ओर से इस परीक्षा के संशोधित उत्तर कुंजी पर प्रत्यावेदन का अंतिम मौका, इतने मई तक ईमेल से दर्ज करें अपनी आपत्ति





उत्तराखंड: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 के द्वितीय चरण की संशोधित उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही, अभ्यर्थियों को प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया है।


देखें यह अपडेट


यदि किसी अभ्यर्थी को संशोधित उत्तरों पर आपत्ति है, तो वे निर्धारित शर्तों के अधीन अपनी बात रख सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित उत्तर कुंजी के खिलाफ केवल निम्नलिखित स्थितियों में ही प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 01 अप्रैल 2026 को जारी अनंतिम उत्तर कुंजी पर समय रहते आपत्ति दर्ज कराई थी, वे ही संबंधित प्रश्नों पर पुनः प्रत्यावेदन दे सकते हैं। यदि किसी प्रश्न का उत्तर विकल्प बदला गया है या किसी प्रश्न को डिलीट (Delete) किया गया है, तो उसके संबंध में सभी अभ्यर्थी प्रत्यावेदन दे सकते हैं। जिन प्रश्नों या उत्तर विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, उनके संबंध में अब कोई नया प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी प्रमाणिक पुस्तकों के साक्ष्यों को संलग्न करते हुए अपना प्रत्यावेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं:

• ​ईमेल आईडी: Objectiongopan03@gmail.com

• ​अंतिम तिथि: 12 मई, 2026

• ​समय: शाम 06:00 बजे तक



Exit mobile version