Site icon Khabribox

UKPSC: उप कारापाल और आबकारी निरीक्षक पदों के लिए शारीरिक मापदंड परीक्षा 7 सितंबर से, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ‘उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024’ (लोअर पीसीएस) को लेकर एक जरूरी विज्ञप्ति जारी की है।

देखें वेबसाइट

आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा के परिणाम में सफल घोषित उन अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड परीक्षण की तिथियां घोषित कर दी गई हैं, जिन्होंने उप कारापाल (Deputy Jailor) और आबकारी निरीक्षक (Excise Inspector) पदों के लिए वरीयता दी है। आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह शारीरिक मापदंड परीक्षण 07 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक 40वीं वाहिनी, पीएसी (PAC), हरिद्वार में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

Exit mobile version