Site icon Khabribox

UKPSC अपडेट: अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 की संशोधित उत्तर कुंजी जारी, आयोग ने वेबसाइट पर किया अपलोड


हरिद्वार: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ‘अपर निजी सचिव परीक्षा-2024’ को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आयोग ने द्वितीय चरण के प्रथम प्रश्न-पत्र (सामान्य अध्ययन – वस्तुनिष्ठ प्रकार) की संशोधित उत्तर कुंजी (Amended Answer Key) आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित कर दी है।


आपत्तियों के निस्तारण के बाद लिया गया निर्णय


​विज्ञप्ति के अनुसार, 14 मार्च 2026 को आयोजित हुई इस लिखित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) पर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा गहन विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों के परामर्श और समीक्षा के आधार पर ही आयोग ने पूर्व में जारी उत्तर कुंजी में संशोधन करने का निर्णय लिया है।


अभ्यर्थी यहाँ देख सकते हैं संशोधित कुंजी


​सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संशोधित उत्तर कुंजी को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।


Exit mobile version