Site icon Khabribox

UKSSSC ने 05 अक्टूबर को आयोजित होने वाली सहकारी निरीक्षक परीक्षा की स्थगित, जल्द नयी तिथि होगी घोषित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पांच अक्टूबर को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

यह परीक्षा स्थगित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेपर लीक और परीक्षार्थियों की शिकायतों पर फिलहाल परीक्षा को स्थगित किया गया है। आयोग के पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पांच अक्टूबर को सहकारी निरीक्षक वर्ग-दो/ सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के 45 पदों के लिए लिखित परीक्षा देहरादून और हल्द्वानी के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी थी। मंगलवार को प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर अपलोड कर दिए गए थे। लेकिन अभी परीक्षा को स्थगित किया गया है।

जल्द जारी होगी नई तिथि

इस संबंध में आयोग के सचिव डा. शिव कुमार बरनवाल ने पुष्टि की, बताया कि फिलहाल पांच अक्टूबर की भर्ती परीक्षा को स्थगित किया है। नयी तिथि की जानकारी परीक्षार्थियों को अलग से दी जाएगी।

Exit mobile version