उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का अंतिम अनंतिम श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है।

इन पदों पर भर्ती
यह सूचना आज, 01 अप्रैल 2026 को आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल द्वारा आधिकारिक तौर पर साझा की गई है। यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 69/2025 के तहत निम्नलिखित पदों के लिए आयोजित की गई थी।
• सहायक लेखाकार
• रिकॉर्ड कीपर-कम-स्टोर कीपर
• कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा)
• कैशियर
• डाटा एंट्री ऑपरेटर
देखें वेबसाइट
आयोग ने इस चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरणों का विवरण भी दिया है। लिखित परीक्षा 07 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। टंकण परीक्षा लिखित परीक्षा में सफल 246 अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा 09 और 10 फरवरी, 2026 को सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, देहरादून में हुई।टंकण परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों में से 101 अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया था, जो 09 और 10 मार्च, 2026 को संपन्न हुआ। कुल 63 रिक्तियों के सापेक्ष, मेरिट और अभ्यर्थियों द्वारा दी गई विभाग की वरीयता के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई है। अभ्यर्थी अपना परिणाम और विस्तृत सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।