Site icon Khabribox

UKSSSC अपडेट: स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा की तिथि में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी परीक्षा





उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है।


दी यह जानकारी


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने परीक्षा की प्रस्तावित तिथि में संशोधन किया है। ताजा अपडेट के अनुसार, स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा अब 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले इस परीक्षा के लिए 17 मई 2026 की तिथि को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन आयोग के नवीनतम कार्यक्रम में अब 14 जून की तारीख को ही आधिकारिक और अधिकृत माना गया है। अभ्यर्थी अन्य अपडेट्स और एडमिट कार्ड की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।

Exit mobile version