Site icon Khabribox

बेकाबू ट्रक ने वाल्वो बस को‌ मारी टक्कर, टोल प्लाजा तोड़ केबिन में जा घुसा

देहरादून-हरिद्वार राजमार्ग लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बेकाबू ट्रक ने पहले उत्‍तराखंड रोडवेज की वाल्वो बस को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक टोल प्लाजा तोड़ते‌ हुए केबिन में जा घुसा। इतना ही नहीं इस दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बाल बाल‌ बचे‌ यात्री-

हादसे में वाल्‍वो बस में सवार यात्री बाल-बाल बच‌ गए और एक बड़ी दुर्घटना ‌होने‌ से टल गई।

Exit mobile version