Site icon Khabribox

एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ ममता पंत के निर्देशन में एस.एस.जे परिसर की 24 यू.के. बालिका वाहिनी ने चलाया स्वच्छता अभियान

आज दिनांक 29/10/2021 को आजादी के अमृत महोत्सव (Clean India Green India) के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के वाणिकी विभाग में एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफीसर लेफ्टिनेंट (डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में एस.एस.जे. परिसर अल्मोड़ा की 24 यू.के. बालिका वाहिनी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जीवन में स्वच्छता के महत्व को बताया

सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत वाणिकी विभाग के पीछे झाड़ियों का कटान एवं वाटिका का सौन्दयीकरण किया गया। साथ ही कैडेट्स द्वारा गंदगी, अपशिष्ट पदार्थ (प्लास्टिक, रैयर आदि) को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया गया। एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफीसर लै. (डॉ.) ममता पंत ने कैडेट्स के साथ-साथ परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जुड़ने का आवाह्न किया। ममता पंत द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत स्लेशन के तहत लोगों को स्वच्छता प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही हमारे जीवन में स्वच्छता के महत्व को बताया गया। इस अभियान में अंडर ऑफीसर दीक्षा बिष्ट, कारपोरल आँचल राज एवं अन्य कैडेट्स ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

समय-समय पर चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान

आपको बता दें की सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा की एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर ममता पंत के निर्देशन में एस.एस.जे.परिसर अल्मोड़ा की 24 यू.के. बालिका वाहिनी द्वारा काफी समय से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उनके द्वारा लोगों को समय-समय पर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता रहा है।

Exit mobile version