Site icon Khabribox

एसोसिएट एन.सी.सी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डाॅ ममता पंत के निर्देशन में 24 यू.के बालिका वाहिनी ने चलाया स्वच्छता अभियान

आजादी के अमृत महोत्सव( clean India green India) के तहत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग में एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफीसर लै.(डॉ.) ममता पंत के निर्देशन में एस. एस. जे. परिसर अल्मोड़ा की 24 यू. के. बालिका वाहिनी द्वारा 27 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया
गया।

जीवन में स्वच्छता के महत्व को बताया

स्वच्छता अभियान के तहत जंतु विज्ञान विभाग में स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का सौन्दर्यीकरण किया गया। कैडेट्स द्वारा गंदगी, अपशिष्ट पदार्थ (प्लास्टिक, रैपर आदि ) को एकत्रित करके उसका उचित निस्तारण किया गया। एसोसिएट एन. सी. सी. ऑफीसर लै. (डॉ.) ममता पंत ने कैडेट्स के साथ-साथ परिसर में उपस्थित छात्राओं को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया और ‘स्वच्छ भारत स्वास्थ भारत’ स्लोगन द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरक किया। साथ ही हमारे जीवन में स्वच्छता के महत्व को बताया गया‌। स्वच्छता अभियान में सीनियर अंडर ऑफीसर गीतांजली मेहरा, अंडर ऑफीसर अदिति कन्याल, अंडर ऑफीसर दीक्षा बिष्ट एवं अन्य कैडेट्स ने अपना योगदान दिया।

Exit mobile version