Site icon Khabribox

मांगों पर‌‌ कार्यवाही न होने से नाखुश राज्य‌ आंदोलनकारियों ने पेड़ पर चढ़ किया प्रदर्शन

देहरादून: मांगों पर कार्रवाई न होने से नाखुश एक महिला राज्य आंदोलनकारी सुबह कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक परिसर में पेड़ पर चढ़ गई। महिला के अलावा चार अन्य राज्य आंदोलनकारी भी छत‌ पर चढ़ गए। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

राज्य आंदोलनकारियों की यह हैं मांगें

सरकारी सेवा भर्ती में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण, कार्ड धारकों को पेंशन देने और चिन्हित आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन देने ‌की मांग राज्य आंदोलनकारियों ने रखी है।

Exit mobile version