Site icon Khabribox

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट , महिलाओं, जवानों समेत इन्हें मिला फायदा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश का आम बजट आ चुका है। आज एक फरवरी रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी कार्यकाल में अपना लगातार 9वां बजट लोकसभा में पेश किया।

जवानों से लेकर किसानों तक ये बड़े ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट भाषण के दौरान शेयर बायबैक टैक्सेशन सिस्टम में व्यापक सुधारों की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने किसानों से लेकर जवानों के लिए बड़ी घोषणाएं की है।
✅✅बजट में कैंसर और शुगर समेत 17 दवाओं पर सीमा शुल्क खत्म कर दिया है। इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाए जाने से जूते, चप्पल, स्मार्टफोन समेत कई मिडिल क्लास के उपयोग की चीजें सस्ती हो जाएंगी।
✅✅लघु एवं सूक्ष्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बड़े फंड की घोषणा। सरकार ने 10,000 करोड़ एमएसएमई ग्रोथ फंड(MSMEs Growth Fund) के लिए आवंटित किया है और सरकार का उद्देश्य चैंपियन एमएसएसई तैयार करना है।
✅✅5 मेडिकल हब में प्राइवेट सेक्टर  की भागीदारी होगी, वहां आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक सर्विसेज, पोस्ट-केयर और रिहैब सेंटर विकसित किए जाएंगे, जिससे हेल्थ सेक्टर में रोजगार बढ़ेगा। इसके अलावा हाई क्वालिटी के आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा दिया जाएगा। बायो फार्मा स्कीम का भी ऐलान किया गया है।
✅✅किसानों और एग्रीकल्चर सेक्टर के लिए ऐलान में पशुपालन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। दुग्ध, पोल्ट्री और पशु व्यवसायों का आधुनिकीकरण किया जाएगा और वैल्यू चेन से किसान संगठनों को बढ़ावा मिलेगा। ✅✅नारियल और चंदन जैसी हाई-वैल्यू फसलों के समर्थन के लिए कोकोनट प्रोत्साहन योजना की मदद से 1 करोड़ किसानों और 3 करोड़ लोगों की मदद की जाएगी। वहीं ‘AI एग्री टूल’, किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उन्हें बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा।
✅✅डिफेंस फोर्सेज के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च का प्रावधान है। बीते साल ये 1.80 लाख करोड़ रुपये था।
✅✅खेलो इंडिया मिशन को अगले 10 साल के लिए मजबूत करने के ऐलान किया है। इस मिशन के तहत ट्रेनिंग सेंटर्स बनेंगे, कोच और सपोर्ट स्टाफ को ट्रेनिंग मिलेगी, जकिदी जाएगी और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं व लीग आयोजित होंगी‌। इसके अलावा खेल के सामानों पर ड्यूटी कट करके उन्हों सस्ता किया गया है।
✅✅EMS यानी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस सेक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये खर्च करने का ऐलान किया गया है।
✅✅सरकार ने सिक्‍योरिटी ट्रांजैक्‍शन टैक्‍स (STT) को बढ़ाया है। STT को पहले 0.1% रखा गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है।
✅✅सरकार ने TCS के तहत खर्च पर इंटरेस्‍ट रेट को 5% से घटाकर 2% कर दिया है। यानी आप विदेश में अपना पैसा खर्च करते हैं तो कम ब्‍याज देना होगा। हालांकि, यह सिर्फ एजुकेशन और मेडिकल खर्च के लिए ही मान्य होगा।
✅✅किसी साधारण व्‍यक्ति को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा अधिनिर्णीत ब्‍याज को आय कर से छूट दी जाएगी और इस मद में स्रोत पर काटा गया कर देय नहीं होगा‌। मतलब है कि मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के तहत ट्रिब्‍यूनल से सड़क हादसे के बाद अगर किसी राशि पर ब्‍याज देने का फैसला आता है तो वह ब्‍याज पूरी तरह टैक्‍स फ्री होगा। साथ ही इस पर काटे गए टीडीएस से भी छूट दी जाएगी।
✅✅महिलाओं के लिए शी-मार्ट्स का ऐलान किया गया है। ऐसी महिलाओं की अगुआई वाले तमाम बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए SHE (सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर) मार्ट्स शुरू किए जाएंगे, जहां महिलाएं अपने उत्पाद आसानी से बेच सकेंगी।

Exit mobile version